ईरान में तीन को फांसी दी गई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तीनों को सीस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद अमीर अल-मोमिनीन के समीप सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई। गुरुवार को इसी मस्जिद में हुई बम विस्फोट की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 125 लोग घायल हो गए थे।
सीस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की न्यायपालिका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इब्राहीम हमीदी ने बताया कि तीनों लोगों को विस्फोट से पहले पकड़ा गया था और उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया था ।
एक अरबी टेलीविजन चैनल ने शुक्रवार को कहा कि सुन्नी ईरानियों के सशस्त्र गुट 'जुन्दुल्लाह' ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications