अब्बास ने मध्य पूर्व के लिए ओबामा को शांति प्रस्ताव सौंपा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर सूत्र ने कहा कि इस योजना में राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए समझौतों की समय सारणी और प्रक्रिया का उल्लेख है।
अब्बास का प्रस्ताव अमेरिका द्वारा समर्थित शांति योजना के रोडमैप पर आधारित है।
फिलिस्तीन का कहना है कि भविष्य में उसके अधिकार में आने वाले वेस्ट बैंक के इलाके में यहूदी बस्तियों का बेलगाम विस्तार वार्ता में प्रमुख बाधा है।
ओबामा से गुरुवार को पहली बार मुलाकात करने वाले अब्बास ने वेस्ट बैंक में इजरायल की विस्तार गतिविधियों को तुरंत रोकने के लिए सहायता करने को कहा।
उन्होंने वेस्ट बैंक से जांच चौकियों और गाजा पट्टी से सभी अवरोधों को तत्काल हटाने को कहा।
ओबामा ने कहा कि वह अपने दूत जार्ज मिचेल को अगले सप्ताह क्षेत्र में भेजेंगे जो इजरायली और फिलिस्तीनी अधिकारियों से मुलाकात करके शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications