तमिलनाडु सरकार में उपमुख्यमंत्री स्टालिन अब भी तीसरे नंबर पर
एम.के. स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि सरकार में स्टालिन का नंबर दूसरा हो गया है। अब राज्य सरकार ने एक बयान जारी इसे स्पष्ट कर दिया है कि सरकार में स्टालिन का नंबर तीसरा है।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख करुणानिधि ने अपने एक बयान में स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का कारण अपनी वृद्धावस्था, कहीं बाहर जाने पर व्हील चेयर तक सीमित रहने और प्रतिदिन करीब 100 फाइलों का निपटारा करने के बाद थकान बताया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के.अंबाझगन की वृद्धावस्था और अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की क्षमता नहीं होने की वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी स्टालिन को सौंपनी पड़ी।
अब राज्य सरकार में छह शीर्ष मंत्रियों का क्रम इस प्रकार है : करुणानिधि, अंबाझगन, स्टालिन, बिजली मंत्री अरकोट एन. वीरासामी, सहकारिता मंत्री को.सी.मणि और कृषि मंत्री वीरापंदी एस. अरुमुगम।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications