हिमाचल बर्फबारी और बारिश के गिरफ्त में
मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि राज्य के ऊपरी पहाड़ी जिले लाहौल और स्पीति में सामान्य तौर पर बर्फबारी हुई। वहीं शिमला और आसपास के निचले इलाकों में 14 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
राज्य के सोलन, मंडी, भुंतर, धर्मशाला, नाहन, सुंदरगढ़ और बिलासपुर से भी बारिश होने की खबर है। मौसम कार्यालय ने रविवार को भी राज्य में तेज गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications