शिबू सोरेन का विधानसभा से इस्तीफा, सांसद बने रहेंगे (लीड-1)

सोरेन के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि सोरेन की ओर से उनका इस्तीफा झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पेश किया। उल्लेखनीय है कि सोरेन इन दिनों रामगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव में हैं और अपने बेटे दुर्गा सोरेन की मौत के बाद उनके अंतिम क्रियाकर्म में जुटे हैं। दुर्गा सोरेन की 20 मई को ब्रेन हेमरेज की वजह से मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि सोरेन ने झारखंड में लोकसभा की दुमका सीट और विधानसभा की जामताड़ा सीट से चुनाव लड़ा था। दोनों ही स्थानों पर उन्हें जीत हासिल हुई। नियमों के मुताबिक निर्वाचित होने के 15 दिनों के भीतर उन्हें दो में से एक सीट से इस्तीफा देना था।

गत जनवरी महीने में तमाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हारने के बाद सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राज्य में कोई भी गठबंधन सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आया था। इस तरह झारखंड में गत 19 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है और विधानसभा निलंबित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+