देश को अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की आवश्यकता: शैलजा (लीड-1)

अपने मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा, "पर्यटन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के अलावा भी ढेरों चुनौतियां हैं। हमारा लक्ष्य अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान केंद्रित करना है।"

वर्ष 2007 में करीब 50.8 लाख पर्यटकों ने भारत भ्रमण किया था। परंतु गत जनवरी से पर्यटकों के भारत आगमन में 17.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में पर्यटकों के भारत आगमन में सुधार हुआ और गिरावट की दर घटकर 3.5 प्रतिशत पर सिमट गई।

शैलजा ने कहा कि हमें पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिए निजी भागीदारी को बढ़ावा देना होगा।

आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन का भी कार्यभार संभाल रही शैलजा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां चल रही हैं और सिर्फ उनकी गति तेज किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "हमारे पास समय कम है और सब कुछ जल्दी-जल्दी करना होगा। इस दौरान भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है और हमें उनकी देखभाल करनी होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+