शिबू सोरेन ने विधानसभा से इस्तीफा दिया
सोरेन का इस्तीफा उनकी ओर से झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पेश किया। सोरेन इन दिनों रामगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव में हैं और अपने बेटे दुर्गा सोरेन की मौत के बाद उनके अंतिम क्रियाकर्म में जुटे हैं। दुर्गा सोरेन की 20 मई को ब्रेन हेमरेज की वजह से मौत हो गई थी।
शिबू सोरेन के विधानसभा से इस्तीफे ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि झामुमो वैकल्पिक सरकार के गठन की ओर बढ़ रहा है।
सोरेने ने लोकसभा की दुमका सीट और विधानसभा की जामताड़ा सीट से चुनाव लड़ा था। इन दोनों पर उन्हें जीत हासिल हुई। निर्वाचित होने के 15 दिनों के भीतर उन्हें इन में से एक सीट को चुनना था।
तमाड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हारने के बाद सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य में कोई भी गठबंधन सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आया। इस तरह झारखंड में गत 19 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications