इस बार एमटीएन के साथ सौदा करने में कामयाब होंगे : भारती
दोनों कंपनियों ने पिछले वर्ष बातचीत विफल हो जाने के बाद हाल ही में दोबारा वार्ता की शुरुआत की है। दोनों कंपनियों द्वारा गत 25 मई को की गई घोषणा के मुताबिक भारती एमटीएन में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी जबकि एमटीएन के पास भारती के 36 फीसदी शेयर होंगे।
भारती इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रंजन भारती मित्तल ने शनिवार को कहा, "बातचीत चल रही है। इस बार हम सौदा पूरा करने का इरादा रखते हैं।"
पिछले वर्ष भारती ने एमटीएन के उस प्रस्ताव को खारिज करते हुए बातचीत बंद कर दी थी जिसमें भारती को दक्षिणी अफ्रीकी कंपनी की अनुषंगी कंपनी बनाने की पेशकश की गई थी।
इससे पहले भारती के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने कहा था कि शेयरों की खरीद का यह सौदा दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
भारती और एमटीएन के कुल मिलाकर 10 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं और इस सौदे के हो जाने की स्थिति में बनने वाली संयुक्त कंपनी विश्व की शीर्ष पांच दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications