सुंदरबन में 400 किमी तटबंध का होगा पुननिर्माण
राज्य के सिंचाई मंत्री सुभाष नस्कर ने शनिवार को तूफान प्रभावित सुंदरबन के गांवों का सर्वे करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमने 400 किलोमीटर के तटबंध का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। हमारा लक्ष्य इस काम को अगले एक सप्ताह में पूरा कर लेने का है।"
उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान आइला की वजह से दक्षिणी 24 परगना जिले में करीब 350 किलोमीटर लंबा तटबंध और उत्तरी 24 परगना जिले में 50 किलोमीटर लंबा तटबंध नष्ट हो गया है।
नस्कर ने कहा कि फिलहाल हम नष्ट हुए तटबंध को अस्थायी रूप से बनाना चाहते हैं जिससे कि स्थानीय लोगों को बाढ़ जैसी आपदा से बचाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि तूफान की वजह से दोनों जिलों के हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इलाके की सड़के, फसलें नष्ट हो गईं और बुनियादी सुविधाओं से भी लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है। तूफान की वजह से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications