शिमला समर फेस्टिवल 2 जून से शुरू
शिमला के उपायुक्त ए.एस. राठौड़ ने संवाददाताओं को बताया, "शिमला समर फेस्टिवल दो जून को आरंभ होगा। राज्यपाल प्रभा राव इसका उद्घाटन करेंगी।"
राठौड़ ने बताया कि सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सुरेश वाडेकर और कुणाल गांजावाला समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण होंगे। जबकि पंजाबी गायक जसबीर जस्सी और गायिका महालक्ष्मी अय्यर के साथ-साथ कुछ स्थानीय कलाकार भी लोगों का मनोरंजन करेंगे।
शिमला फेस्टिवल का आयोजन 60 के दशक से ही किया जा रहा है और यह भारी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications