जेना राज्यमंत्री पद से अभी भी संतुष्ट नहीं
जेना ने गुरुवार को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने रसायन और उर्वरक मंत्रालय में कार्यभार नहीं संभाला है।
जेना ने आईएएनएस से कहा कि उनकी प्रधानमंत्री और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बात हुई है।
सूत्रों ने कहा कि जेना स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री के तौर पर काम करने को तैयार हैं।
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि के पुत्र एम.के.अझगिरी पहली बार सांसद बने हैं और उन्हें रसायन और उर्वरक विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
वर्ष 1999 में कांग्रेस में शामिल होने वाले जेना उड़ीसा के एकमात्र कांग्रेस सांसद थे जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस लोकसभा में उड़ीसा से कांग्रेस के छह सांसद हैं, जबकि पिछली लोकसभा में दो सांसद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications