त्रिपुरा में संपादक की कैंसर से मौत
गुहा (59 वर्ष) समाचार पत्र 'दैनिक आरोहण' के संपादक थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी तथा दो पुत्रियां हैं।
गुहा के छोटे भाई तरुण ने कहा,"पिछले एक वर्ष से धीरज कैंसर से संघर्ष कर रहे थे। उनकी हालत पिछले कुछ सप्ताह से खराब हो गई थी और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।"
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और कई पत्रकारों ने गुहा की मौत पर शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा ने एक निडर संपादक, ऊर्जावान व्यक्ति और एक भला इंसान खो दिया।
गुहा ने कई किताबें लिखीं और वृद्धाश्रम सहित कई संस्थाओं की नींव डाली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
