कोबरा बियर के प्रमुख बने रहेंगे करन बिलमोरिया
समाचार पत्र 'द टाइम्स' में शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की मॉल्सन कूर्स ने ब्रिटेन में कोबरा ब्रांड का अधिग्रहण कर लिया। कोबरा बियर ब्रिटेन के 6,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स में बिकती है जिनमें से अधिकांश भारतीय हैं।
नए संयुक्त उद्यम को कोबरा बियर पार्टनरशिप्स का नाम दिया है और अब वही ब्रिटेन में इस ब्रांड की बियर का उत्पादन और विपणन करेगी।
मॉल्सन कूर्स ने कंपनी में 50.1 एक फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.4 करोड़ पाउंड की रकम चुकाई। बिलमोरिया के पास 49.9 फीसदी शेयर रहेंगे और वह कंपनी के अध्यक्ष बने रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि कंपनी का भारत में होने वाला कारोबार इस सौदे में शामिल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications