शैलजा ने दिया पर्यटकों को आकर्षित करने पर बल
मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा, "पर्यटन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के अलावा भी ढेरों चुनौतियां हैं। हमारा लक्ष्य है अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान केंद्रित करना।"
आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन का भी कार्यभार संभाल रही शैलजा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां चल रही हैं और सिर्फ उनकी गति तेज किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा, "हमारे पास समय कम है और सब कुछ जल्दी-जल्दी करना होगा। इस दौरान भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है और हमें उनकी देखभाल करनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications