संसद भवन सुरक्षा अभ्यास
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। 15वीं लोकसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार सोमवार से शुरु होने जा रहे संसद के पहले अधिवेशन के मद्देनजर शनिवार को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा अभ्यास कर आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों का जायजा लिया।
श्वान दलों के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों, संसद के सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने आपात स्थिति में अपनी कार्यकुशलता के स्तर का आकलन किया।
दिसंबर 2001 के हमले के बाद से संसद भवन पर सुरक्षा अभूतपूर्व ढंग से कड़ी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications