मनमोहन सरकार में कम प्रतिनिधित्व से पूर्वोत्तर के कांग्रेसी नाराज

मणिपुर की राजधानी इंफाल में कांग्रेस के एक नेता ने कहा, "हमारे निवेदन के बावजूद मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के किसी भी सांसद को मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दी गई।"

मनमोहन मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से सिर्फ दो राज्यों असम और मेघायल को प्रतिनिधित्व मिला है। असम से सांसद बी. के. हांडिक को कैबिनेट और मेघालय से विंसेंट एच. पाला व अगाथा संगमा को बतौर राज्य मंत्री जगह दी गई है।

असम के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को सात पर जीत मिली है।

कांग्रेस की सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने गोगोई सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है क्योंकि उसके एकमात्र सांसद को मंत्री नहीं बनाया गया।

बीपीएफ के नेता हगरामा मोहिलरी ने कहा, "हमारी केंद्रीय कार्यकारिणी की चार जून को बैठक होगी जिसमें राज्य की कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने या वापस लेने पर फैसला होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+