कानपुर में पतंग लूटने के विवाद में 8 वर्षीय बच्चे की हत्या
कानपुर के चकेरी थाना-प्रभारी सतीशचंद्र गौतम ने आईएएनएस को बताया कि घटना ओम पुरवा इलाके की है, जहां शुक्रवार शाम को पतंग लूटने के लेकर हुए विवाद में 8 वर्षीय सद्दाम को उसके दोस्तों गोलू (10 वर्ष) और अलाउद्दीन (10 वर्ष) ने मिलकर कैंची घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद शनिवार सुबह अस्पताल में सद्दाम की मौत हो गई।
गौतम ने बताया कि एक आरोपी गोलू को हिरासत में ले गया जबकि फरार आरोपी अलाउद्दीन की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को तीनों घर के पास पतंग उड़ा रहे थे। तभी सद्दाम दोनों की पतंगे काटकर अपने घर लेकर चला गया। जब दोनों सद्दाम से पतंग मांगने गए तो उसने देने से इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर गोलू और अलाउद्दीन ने सद्दाम के पेट पर कैंची से वार उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications