आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र निकालेंगे शांति रैली
एफआईएसए ने रैली आयोजित करने का निर्णय शनिवार को लिया। इससे पहले शुक्रवार भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रूड से बात की थी और उनसे आस्ट्रेलिया में भारतीयों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील की थी।
एफआईएसए ने कहा कि रैली की शुरुआत रविवार सुबह रॉयल मेलबर्न अस्पताल से होगी और विक्टोरियन पार्लियामेंट हाउस जाकर समाप्त होगी। अंत में रैली में शामिल सभी लोग मोमबत्ती जलाएंगे।
एफआईएसए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रैली का उदेश्य भारतीयों के खिलाफ हो रही हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। संगठन ने आस्ट्रेलियाई नागरिकों से भी समर्थन की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में 80,000 से अधिक भारतीय छात्र रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications