दिल्ली में सड़क हादसे में 3 की मौत (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह 5.30 बजे दक्षिणी दिल्ली में स्वामी नगर के पास हुआ। कार से टक्कर लगने के बाद दोनों ऑटो रिक्शा सड़क किनारे पेड़ में जा टकराए और कई टुकड़ों में बंट गए।
इस हादसे में दोनों ऑटो रिक्शा के चालकों और कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
किशोर यादव नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "कार ने दोनों ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो पेड़ और कार के बीच में पिस गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications