भारती और वाल-मार्ट ने देश में पहला संयुक्त रिटेल स्टोर खोला
दोनों कंपनियों ने यह स्टोर 70 लाख रुपये की लागत से शुरू किया है और अगले तीन वर्षो के दौरान उनकी 15 और स्टोर खोलने की योजना है। इन स्टोर्स को 'बेस्ट प्राइस मॉडर्न होलसेल' के ब्रांड नाम से चलाया जाएगा।
भारती इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रंजन भारती मित्तल ने आउटलेट के उद्घाटन के बाद कहा, "यह शुरुआत है और हम अगले तीन वर्षो में ऐसे 15 और स्टोर्स खोलेंगे। हमने पहले ही 30,000 खुदरा विक्रेताओं और 8,000 आपूर्तिकर्ताओं के साथ समझौता कर लिया है। हमें इसके अलावा भी लोगों के जुड़ने की उम्मीद है।"
मित्तल ने कहा, "हमारे आपूतिकर्ताओं में से 80 फीसदी पंजाब के हैं और हम अपना अगला स्टोर लुधियाना में शुरू करेंगे। हर स्टोर को शुरू करने में लगभग 70 लाख रुपये का खर्च है जिसमें जमीन की कीमत शामिल नहीं है।"
दोनों कंपनियां पहले 26 मई को स्टोर की शुरुआत करने वाली थीं लेकिन आस्ट्रिया में सिख गुरुओं पर हुए हमले के विरोध स्वरूप पंजाब में भड़की हिंसा को देखते हुए इसे टाल दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications