सिडनी में महीने भर में भारतीय छात्रों से मारपीट की 20 घटनाएं !
सिडनी में रहने वाले ह्रदय रोग विशेषज्ञ यदु सिंह ने कहा कि यहां भारतीयों पर हिंसक हमले की घटनाओं में तेजी आई है। आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने सिंह के हवाले से कहा है कि गत 12 महीने में भारतीय छात्रों पर 100 से अधिक हमले हो चुके हैं।
सिंह ने कहा कि हमलावर यह जानते हैं कि कम ही पीड़ित घटना की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि कई भारतीय छात्र प्राथमिकी दर्ज करवाने में डरते हैं क्योंकि इससे उनके स्थायी निवासी बनने की संभावना खतरे में पड़ सकती है।
सिडनी में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीय छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक समिति गठित की है। सिंह को इस समिति का प्रमुख बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications