मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा
राज्य सरकार की ओर से जारी वक्तव्य में बताया गया है कि एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत सेवाओं में किए जा रहे सुधार के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1,938 रुपये से बढाकर 2,438 रुपये किया गया है और यह बढ़ोतरी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर की गई है। सहायिका का मानदेय 1000 रुपये से बढाकर 1,250 रुपये कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications