गोवा के 33 प्रतिशत विधायक दागी
राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के पर्यटन मंत्री मिक्की पेचेको और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे आपराधिक मामलों में फंसे हुए हैं। वहीं शिक्षा मंत्री एटेंसियो मोंसिरेट छह से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।
मोंसिरेट पर पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। उनका नाम वर्ष 2000 तक पुलिस की 'बीसी लिस्ट' में दर्ज था।
गोवा में दागी मंत्रियों की सूची लंबी है। पिछले वर्ष अगस्त में मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने तत्कालीन वित्त मंत्री दयानंद नारवेकर पर कैबिनेट से इस्तीफा देने का दवाब बनाया था क्योंकि उन पर वर्ष 2001 में हुए एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के जाली टिकट बेचने का आरोप लगा था। वह गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे।
उल्लेखनीय है कि गोवा राज्य का गठन 30 मई 1987 को हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications