कनाडा में प्रदर्शनकारियों ने बुश के पोस्टरों पर जूते बरसाए
दरअसल बुश यहां 'टोरंटो मेट्रो कंवेंशन सेंटर' में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आए थे। इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी शिकरत कर रहे थे। समारोह स्थल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने इराक हमले को लेकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर कनाडा में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।
प्रदर्शनकारी बुश के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वे बुश को युद्ध अपराधी बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बुश को कनाडा में दाखिल होने की इजाजत देने के लिए कनाडाई सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि सम्मेलन में बुश और क्लिंटन को सुनने के लिए 6,000 से अधिक लोग 200 से 2,000 डॉलर खर्च करके पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने यहां अफगानिस्तान और इराक युद्ध पर विचार रखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications