फिर हुआ भारतीय छात्र पर हमला

खबर है कि राजेश कुमार नाम के भारतीय छात्र पर सिडनी के हैरिस पार्क इलाके में स्थित आवास में एक पेट्रोल बम फेंका गया। घर में लगी आग में राजेश बुरी तरह झुलस गया। राजेश करीब 30 फीसदी झुलस गया है।
इससे पहले हुए दो हमले
ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को ही एक और छात्र बलजिंदर सिंह नस्लीय हमले का शिकार हुआ था। बलजिंदर पर सोमवार की रात हमला किया गया था। हथियार से लैस दो लोगों ने उसे पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।
इससे पहले 9 मई को कुछ लोगों ने सिगरेट देने से मना करने पर 4 भारतीयों की जमकर पिटाई कर दी थी। हमले के शिकार हुए चारों छात्र आंध्र प्रदेश के हैं जो वहां पढ़ाई के लिए गए थे। श्रवण कुमार की हालत गंभीर अभी भी गंभीर बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications