10 पैसे में लोकल, 25 में एसटीडी !

A Raja
नई दिल्ली। संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के मंत्रियों ने विभाग मिलते ही जनता के लिए सौगातें पेश करनी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री ए राजा ने मंत्रालय मिलते ही सबसे पहली घोषणा यह की है कि जल्‍द ही मोबाइल फोन धारक 10 पैसे में लोकल कॉल और 25 पैसे प्रति मिनट में एसटीडी कॉल कर सकेंगे।

ए राजा ने शुक्रवार को यह ऐलान मीडिया से बातचीत में किया। उन्‍होंने कहा कि सबसे पहला मकसद आम जनता को राहत पहुंचाना है। ए राजा पहले भी सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्रालय देख चुके हैं। पिछली सरकार में दयानिधि मारन के हटने के बाद ए राजा को ही यह मंत्रालय सौंपा गया था।

मोबाइल धारकों को फायदा

ए राजा की इस घोषणा के बाद यह दरें एक मात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मोबाइल पर ही लागू होंगी। यह बात पक्‍की है कि अगर बीएसएनएल की दरें इतनी कम हुईं तो निजी टेलीकॉम कंपनियों को बाजार में रहने के लिए कॉल दरें घटानी हीं पड़ेंगी।

इससे यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में मोबाइल धारकों की पांचों उंगलियां घी में होंगी, भले ही निजी कंपनियों को मार्केट में रहने के लिए दिक्‍कतें झेलनी पड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+