पेशावर धमाके: मृतकों की संख्या 15 हुई

पेशावर के किसा ख्वानी और कबाड़ी बाजार में कुछ ही मिनटों के अंतर पर दोनों विस्फोट हुए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि किसा ख्वानी में बाजार के बाहर खड़ी कार में बम को रखा गया था। विस्फोट से कई दुकानों और वाहनों को क्षति पहुंची है। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है।
घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। समाचार चैनल आज टीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि विस्फोट के बाद नजदीक ही गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications