पुलिस को बेहोश मिला था कसाब

Ajmal Amir Kasab
मुंबई । मुंबई आतंकी हमले का मुख्य अभियुक्त अजमल आमिर कसाब को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नहीं पकड़ा बल्कि वह बेहोश मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश मामले से अलग गवाही देते हुए कहा कि उसने गिरगाम चौपाटी पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पाकिस्तानी आतंकी अजमल अमीर ईमान उर्फ अजमल कसाब को बेहोशी की हालत में पड़े देखा था।

दरअसल, अभी तक अभियोजन पक्ष गवाहों के आधार पर यह बताता आ रहा है कि कसाब होश में था और गिरगाम चौपाटी पर पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में किया। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक विनोद सावंत ने बचाव पक्ष के वकील अब्बास काजमी को बताया कि उन्होंने अजमल कसाब और एक अन्य आतंकवादी अबू इस्माइल को बेहोशी की हालत में देखा था।

मामले में पुलिस अधिकारी के बयान को अभियोजन पक्ष के लिए झटका माना जा रहा है। इसपर विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने सावंत से दोबारा पूछताछ की अनुमति मांगते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी कोई चिकित्सा विशेषज्ञ नहीं है जो यह बता सके कि कोई व्यक्ति होश में है या नहीं।

विशेष जज एमएल टाहिलयानी ने निकम का आग्रह यह कहते हुए ठुकरा दिया कि गवाह ने जो कहा है उसमें कुछ भी अस्पष्ट नहीं है। बाद में कोर्ट के बाहर निकम ने कहा कि इस गवाही से अभियोजन के पक्ष पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+