जापान की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अप्रैल में देश का औद्योगिक उत्पादन पिछले 60 वर्षो की सबसे तेज दर पर रहा। पिछले सप्ताह सरकार ने कहा था कि औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में इजाफे की वजह से अर्थव्यवस्था में मंदी की गति धीमी हुई है।
सरकार ने यह चेतावनी भी दी थी कि काम करने की लगातार खराब हो रही परिस्थितियां सुधार की इस प्रक्रिया में अवरोध खड़ा कर सकती हैं।
शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में देश का औद्योगिक उत्पादन पिछले महीने के मुकाबले 5.2 फीसदी अधिक रहा। यह पिछले पांच दशकों में किसी एक महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
सरकार की आरंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देश विदेश में कार और सेमीकंडक्टर जैसी विनिर्मित वस्तुओं की मांग में इजाफा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications