दिल्ली में बारिश के आसार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को शुक्रवार को तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने यहां शाम के समय बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

सफदरजंग स्थित मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी में शाम को बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे चिपचिपी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और तापमान में भी कमी आ सकती है।"

हालांकि शुक्रवार सुबह आद्र्रता का स्तर 65 प्रतिशत दर्ज किया गया जो दिल्लीवासियों की बैचेनी का सबब बन सकता है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और आद्र्रता का स्तर 61 प्रतिशत था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+