पहले से ज्यादा घातक परमाणु हथियार बना रहा है पाक : अमेरिकी संगठन
अमेरिकी संस्था इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी (आईएसआईएस) ने गुरुवार को कहा कि पिछले दो सप्ताहों के दौरान पाकिस्तान ने अपने परमाणु कार्यक्रम संबंधी सार्वजनिक बहस को परमाणु कार्यक्रम के विस्तार और उसके आधुनिकीकरण की बहस में बदलने की कोशिश की है लेकिन सच कहीं अधिक जटिल है।
संगठन के मुताबिक, "पाकिस्तान संभवत: अपने मौजूदा यूरेनियम आधारित परमाणु हथियारों के जखीरे को प्लूटोनियम आधारित हथियारों में बदलने की कोशिश कर रहा है जो कहीं अधिक घातक हैं।"
उत्तर कोरिया के भूमिगत परमाणु परीक्षणों के मद्देनजर संस्था ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से लैस क्रूज मिसाइलें विकसित करने और थर्मोन्यूक्लियर हथियार बनाने को कहीं अधिक परिष्किृत हथियार कार्यक्रम बताया है।
आईएसआईएस ने कहा कि शीत युद्ध के दौर में अक्सर परमाणु हथियारों पर आधारित बहसों में शब्दों का गलत इस्तेमाल सुविधानुसार किया गया। उसने कहा कि परमाणु हथियार आधारित बहसों का स्वरूप बिगाड़ने के लिए 'आधुनिकीकरण' जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए।
संस्था ने कहा कि परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण के कार्यक्रम की व्याख्या मौजूदा परमाणु हथियारों की सुरक्षा बढ़ाने के रूप में की जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications