बिहार में ट्रेन से कटकर महिला और 2 बच्चों की मौत
सीवान राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी रामाधार प्रसाद ने बताया कि सीवान रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर चाप ढाला क्षेत्र के नजदीक 484 धावे -हाजीपुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 35 वर्षीय महिला तथा पांच वर्ष और तीन वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की प्राथमिकी सीवान रेल थाने में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications