'भारतीय छात्रों पर नस्ली हमले नहीं'

Student attacked in Australia
मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के एक अधिकारी का कहना है कि मेलबर्न शहर में भारतीय छात्रों पर हमलों की वजह नस्लभेद नहीं है।

उपायुक्त केरन वॉल्श ने शुक्रवार को कहा कि वह उन्हें असुरक्षित मानते हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इन हमलों की वजह नस्लभेद है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मेलबर्न के पश्चिम में नस्लीय घृणा की वजह से भारतीय छात्रों पर हमले और लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां ऐसा माना जाता है कि भारतीय लोग आसानी से अपराधियों के मंसूबों का शिकार बन जाते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता कि यह हमले नस्लभेद के कारण हो रहे हैं यह मौका पा किए जाने वाले अपराध ही है।" वाल्श ने समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' को बताया, "हम उन्हें असुरक्षित समझते हैं लेकिन हम यह नहीं मानते कि उन पर नस्लभेद की वजह से हमले हो रहे हैं। हमें लगता है कि वे बहुत आसानी से शिकार बनने वालों में से हैं।"

उन्होंने बताया कि फुटस्क्रे एंबोना टास्कफोर्स हमलों के दोषियों को पकड़ने के लिए मेलबर्न के भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में है।

भारतीय छात्रों पर हमलों की अब तक तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना नौ मई को हुई थी। रविवार को मेलबर्न में तीन अन्य छात्रों के साथ जा रहे श्रवण कुमार नाम के 25 वर्षीय भारतीय छात्र पर हमला किया गया था। वह गंभीर हालत में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। हमलावरों ने कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी की और उस पर पेचकस ने वार किया।

बलजिंदर सिंह नाम के एक अन्य छात्र पर सोमवार को हमला किया गया। उसके साथ लूटपाट के बाद उसे चाकू घोंप दिया गया। हेराल्ड सन ने खबर दी है कि बलजिंदर रेलवे स्टेशन से निकला ही था कि हथियारों से लैस दो व्यक्तियों ने उसका पीछा कर उससे पैसा मांगना शुरू कर दिया। छात्र झोले में से अपना बटुआ ढूंढ ही रहा था कि हमलावरों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

बलजिंदर ने बताया,"वे लोग मुझ पर हंसे और उन्होंने मेरे पेट में चाकू घोंप दिया। वे मुझ पर हंस रहे थे..मैं चिल्ला रहा था मुझे मत मारो। मुझे मत मारो।"

आस्ट्रेलियाई पुलिस ने गुरुवार को मेलबर्न की ट्रेन में एक अन्य भारतीय छात्र की पिटाई के आरोप में दो किशोरों को गिरफ्तार किया। हेराल्डसन के अनुसार 21 वर्षीय सौरभ शर्मा की गत नौ मई को कुछ हमलावरों ने पिटाई कर दी थी। हमले में छात्र की गाल की हड्डी और एक दांत टूट गया था। यह पूरी घटना क्लोज सर्किट कैमरा पर रिकार्ड हो गई। शर्मा का कहना है कि हमले के दौरान उसके साथ नस्लभेदी टिप्पणी की गई और उसके साथ लूटपाट की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+