सीबीएसई 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी

इस वर्ष सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं का औसत 88.84 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 1.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीबीएसई की प्रवक्ता ने कहा कि इस बार सफल रहने वाली छात्राओं का प्रतिशत 89.78 और छात्रों का 88.18 फीसदी रहा।
वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध
दसवीं के परिणाम को सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in से अपलोड किया जा सकता है। अजमेर, चेन्नई और पंचकूला क्षेत्रों के परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए गए थे।
इस वर्ष देश भर में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 824,421 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 331,922 लड़कियां और 473,499 लड़के शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications