नई खनिज नीति का क्रियान्वयन प्राथमिकता : हांडिक
उन्होंने कहा कि वह अदोहित क्षेत्रों जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों को खनन क्षेत्र में लाने की दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उनके लिए प्रमुख विषय है तथा वह खनन के मामले में पर्यावरण के प्रति पूरी संवेदनशीलता का परिचय देंगे।
असम के जोरहाट में पहली जनवरी, 1934 को जन्मे हांडिक 1980 में राज्य सभा सदस्य बने थे। वह जोरहाट संसदीय क्षेत्र से 10वीं, 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं तथा 15वीं लोकसभा के लिए लगातार चुने गए। पिछली सरकार में वह रक्षा, संसदीय कार्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों में राज्य मंत्री रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications