प्रधानमंत्री को तूफान के बाद की स्थिति से अवगत कराएंगी ममता
बनर्जी ने समाचार चैनल स्टार आनंद से बातचीत में कहा, "मैं शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलूंगी और तूफान बाद की स्थिति से उन्हें अवगत कराऊंगी।"
उन्होंने कहा, "इस बारे में मैं प्रधानमंत्री से विस्तार से चर्चा करूंगी। राहत व पुनर्वास के कार्य में राज्य की सत्ताधारी वामपंथी सरकार भेदभाव बरत रही है। मुझे जिला परिषद के सदस्यों से इस बारे में जानकरी मिली है। सुंदरवन के लोगों तक अभी भी राहत साम्रगी नहीं पहुंच पाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications