पश्चिमी तट पर गतिविधियां बंद करे इजरायल : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गुरुवार को व्हाइट हाउस में फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात के बाद ओबामा ने संवाददाताओं से कहा कि इजरायल को पश्चिमी तट पर यहूदी को बसाने की गतिविधियों को रोकने के अपने दायित्व को पूरा करना होगा।
ओबामा का यह बयान ठीक उस समय आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की पश्चिमी तट पर यहूदियों को बसाने की गतिविधियों को रोकने की अपील को तेल अवीव ने ठुकरा दिया है।
ओबामा ने फिलीस्तीनी पक्ष से भी इजरायल विरोधी हिंसा रोकने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वह 'दो राष्ट्र समाधान' पर विश्वास करते हैं।
इं़डो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications