महामारी का रूप धारण कर सकता है स्वाइन फ्लू : डब्ल्यूएचओ
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चान ने बीमारी के उच्चतम स्तर की चेतावनी का हवाला देते हुए कहा, "हम अब तक छठे स्तर में नहीं पहुंचे हैं लेकिन गुरुवार को हम उसके और निकट पहुंच गए।"
उन्होंने कहा कि संगठन यूरोप, एशिया और दक्षिण अमेरिका में बीमारी की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
डब्ल्यूएचओ की वर्तमान महामारी चेतावनी प्रणाली के मुताबिक छठे स्तर का तात्पर्य होगा कि इस बीमारी का सामुदायिक स्तर पर मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण। अब तक केवल उत्तरी अमेरिका में इस तरह का संक्रमण देखा जा रहा है।
कई देशों ने सुझाव दिया है कि डब्ल्यूएचओ को इसे महामारी घोषित करने से पहले बीमारी के भौगोलिक विस्तार के साथ साथ इसकी गंभीरता का भी ध्यान रखना चाहिए।
चान ने कहा कि संगठन इन देशों की चिंताओं से अवगत है और वह इस विषय पर विशेषज्ञों की राय लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications