पूर्व मंत्री की पुत्रवधु की संदिग्ध मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैन्ट थाना क्षेत्र स्थित ऊमरी हाउस में शुक्रवार की दोपहर शिव प्रताप सिंह के पुत्र गिरराज सिंह की पत्नी प्रीति सिंह का संदिग्ध हालत में शव मिला। प्रीति के सिर में चोट भी है।
गुना के पुलिस अधीक्षक जी़ पी़ उईके ने आईएएनएस को बताया कि सिर में चोट होने के कारण ही प्रीति की मौत संदिग्ध लग रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और उसी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications