हत्या के बाद आक्रोषित लोगों ने 60 घरों को फूंका
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम ताढ़ा डंबर गांव निवासी वैद्यनाथ महतो मोतीपुर क्षेत्र में (जहां नट जाति के करीब 150 घर हैं) अपनी भैंस चरा रहा था कि उसकी भैंस ने एक महिला को धक्का दे दिया। जिससे कुछ लोगों ने वैद्यनाथ की जमकर पिटाई कर दी जिससे वैद्यनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद ताढ़ाडंबर गांव के कुछ लोगों ने मोतीपुर क्षेत्र के सड़क को जाम कर दिया तथा नट जाति के करीब 60 घरों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया तथा पुलिस की जीप को भी आग के हवाले कर दिया।
मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) धीरज कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मोतीपुर में स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications