24 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने शुक्रवार को पिछले बंद के मुकाबले 23.86 अंकों की बढ़त के साथ 14,319.87 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती कुछ मिनटों के कारोबार में सेंसेक्स ने रफ्तार पकड़ी और करीब 10 बजे यह 167.57 अंकों की तेजी के साथ 14,463.58 के स्तर पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार को 3.65 अंक की तेजी के साथ 4,340.75 के स्तर पर खुला। खुलने के तत्काल बाद इसमें सुधार हुआ और सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 40.45 अंकों की तेजी के साथ 4,377.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications