हिलेरी ने कृष्णा से बर्न के भारत दौरे को लेकर चर्चा की
दोनों नेताओं ने राजनीतिक मामलों के अमेरिकी उपमंत्री विलियम बर्न के भारत दौरे के बारे में भी चर्चा की। बर्न अगले महीने भारत दौरे पर आने वाले हैं। डा. मनमोहन सिंह के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिकी सरकार के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हिलेरी और कृष्णा ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग के मुद्दे पर भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications