हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे : धूमल

प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को यहां जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आवासीय स्कूल विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्घ होंगे तथा सरकार इसमें गैर सरकारी संगठनों को शामिल करने के भी प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में कम प्रवेश को देखते हुए आवासीय स्कूल खोलना कारगर सिद्घ हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूर से शिक्षा प्राप्त करने आने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क यातायात सुविधा प्रदान करने पर भी विचार कर रही है, ताकि उनक पढ़ाई बाधित न हो।

उन्होंने कहा कि उनके विगत कार्यकाल में शिक्षकों के लिए उनके संस्थान के समीप ही गुरुकुल आवास योजना आरंभ की गई थी, जो सफल सिद्ध हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में 827 शैक्षणिक संस्थान तथा 5 आई़ टी़ आई कार्यरत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+