ऊर्जा और बैंकिंग शेयरों की शह पर अमेरिकी शेयर बाजार तेज
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार डाऊजोंस सूचकांक में जे.पी. मोर्गन चेज एंड कंपनी तथा अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के शेयरों में तेजी आई।
गुरुवार को डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक बुधवार के स्तर से 103.78 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 8,403.80 पर रहा। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक में 13.77 अंक यानी 1.54 फीसदी की तेजी आई और यह 906.83 के स्तर पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी सेक्टर का सूचंकाक नास्डाक कंपोजिट 20.71 अंक यानी 1.20 फीसदी उछाल के साथ 1,751.79 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications