करुणानिधि ने छोटे बेटे स्टालिन को तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री बनाया

करूणानिधि का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं है। लंबे समय से अनुमान लगाया जा रहा था कि स्टालिन को ही उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया जाएगा लेकिन इतनी जल्दी में यह सबकुछ हो जाएगा, इसका किसी को अनुमान नहीं था।

तमिलनाडु के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला ने एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री की सलाह पर स्टालिन को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

इस घोषणा के साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) कार्यकर्ता का हुजूम स्टालिन के निवास पर जुट गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छोड़े और जश्न मनाया।

डीएमके के वरिष्ठ नेता अर्कोट एन. वीरास्वामी ने आईएएनएस से कहा, "इस घोषणा से मैं बहुत खुश हूं। यह स्टालिन की कड़ी मेहनत का ही नतीजा था कि हमने हाल ही में लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। इस पद के लिए वह सबसे उपयुक्त हैं।"

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी व दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने कहा, "इससे पार्टी के युवाओं में नए जोश का संचार होगा। नए लोग पार्टी से जुड़ेंगे। उनके प्रभावी चुनाव अभियान के चलते ही लोकसभा चुनाव में पार्टी को इतनी शानदार सफलता मिली।"

स्टालिन राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं। उनको उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा करुणानिधि के बड़े पुत्र एम.के.अझागिरी के केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+