राजस्थान में 29 हजार नए शिक्षकों की भर्ती होगी
शिक्षा मंत्री गुरुवार को उदयपुर जिले की गोगुन्दा तहसील के सेमड़ गांव में सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं बाबा रामदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने कहा कि सरकार गरीब आदिवासी एवं पिछड़े वर्गो के सवार्ंगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अगले चार माह में 22 हजार नये अध्यापकों की नियुक्ति के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है। साथ ही सात हजार नये शिक्षकों की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि नये शैक्षिक सत्र से पहले ही शिक्षक समानीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications