नई विदेश व्यापार नीति अगस्त में घोषित की जाएगी : आनंद शर्मा
पदभार संभालने के बाद शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान बड़ी मात्रा में किए गए विदेशी निवेश भारत के प्रति दुनिया का विश्वास तथा देश की विशाल क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने 2008-09 के दौरान 27 अरब डालर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि इसकी यह गति बनी रहेगी।
अंतर्राज्यीय व्यापार परिषद को अधिक गतिशील बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए शर्मा ने कहा कि देश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने में राज्यों की मदद ली जाएगी।
पदभार संभालने के बाद शर्मा ने वाणिज्य सचिव जी़ क़े पिल्लै और औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के सचिव अजय शंकर के साथ विश्व व्यापार संगठन से जुड़े मुद्दों सहित मौजूदा विदेश व्यापार एवं औद्योगिक परिदृश्य के बारे में चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications