जी20 की अगली शिखर बैठक पिट्सबर्ग में
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि 24-25 सितंबर 2009 को आयोजित होने वाली बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के हालात और वित्तीय संकट का जायजा लिया जाएगा।
गत वर्ष नवंबर के बाद से दुनिया के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों के इस समूह की यह तीसरी बैठक होगी जिसमें आर्थिक संकट पर चर्चा की जाएगी। जी20 की पहली शिखर बैठक गत नवंबर मेंअमेरिका में ही हुई थी जबकि दूसरी बैठक अप्रैल में लंदन में आयोजित की गई थी।
उल्लेखनीय है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है और जी20 इस मुद्दे पर समन्वय का मुख्य मंच बनकर उभरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications