समुद्री लुटेरों के ख्रिलाफ भारतीय युद्धपोत का अनोखा अभियान (लीड-1)
भारतीय जवानों ने अपनी गिरफ्त में आए लुटेरों को हिरासत में लेने या मारने की जगह उनके हथियार जब्त कर लिए और उनकी नौका का ईंधन पानी में पलटकर उन्हें बीच समुद्र में असहाय छोड़ दिया।
यह घटना अदन से 225 समुद्री मील पूर्व की है। अदन की खाड़ी में तैनात आईएनएस तलवार को जब यह सूचना मिली कि लुटेरे लाइबेरिया के एक जहाज को कब्जे में लेने का प्रयास करने के लिए उसकी ओर बढ़ रहे हैं तब उसने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लाइबेरियाई जहाज पर 10 भारतीय कर्मचारी भी सवार थे।
भारतीय पोत जब लाइबेरियाई जहाज के करीब पहुंचा तो जवानों ने देखा कि लुटेरे रस्सी की मदद से उस पर चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। दृश्यता कम होने के कारण लुटेरे भारतीय पोत और लाइबेरियाई जहाज की सुरक्षा के लिए रवाना किए गए हेलीकॉप्टर को नहीं देख सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications