ईरान में मस्जिद में विस्फोट, 15 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जेहदान में स्थित आमिर-अल-मोमिनीन मस्जिद में हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए।
सरकारी टेलीविजन टैनल आईआरआईबी ने प्रांत के गर्वनर अली मोहम्मद आजाद के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। आजाद ने कहा कि विस्फोट मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
एक अन्य समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार विस्फोट के बाद मस्जिद के समीप से एक बरामद किया गया, जिसे तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया। समाचार एजेंसी के अनुसार मृतकों की संख्या 20 तक पहुंच सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications